फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras got 1969 crore investment proposals

इन्वेस्टर्स समिट: हाथरस को मिले 1969 करोड़ निवेश के प्रस्ताव, 24 जनवरी को होना है समिट

Sat, 14 Jan 2023 08:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 08:40 PM IST
सार

हाथरस को कुल 1969 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न विभागों से मिले हैं। इसके अलावा चिकित्सा विभाग, शिक्षा और उद्यान विभाग, जिला अग्रणी बैंक, खादी ग्रामोद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, समन्वयक कौशल विकास मिशन व दुग्ध विभाग से भी निवेश से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Hathras got 1969 crore investment proposals
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में 24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट होना है। कुल 1969 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न विभागों से मिले हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जा रहे हैं। कई निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। जिले में एमएसएमई, रियल स्टेट, कृषि क्षेत्र, पर्यटन आदि क्षेत्रों से निवेश के प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे है। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि अब तक 94 ईकाइयों से अनुबंध पत्र साइन हो चुके हैं। प्रस्तावों को निवेश सारथी पोर्टल पर प्राप्त किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के 12 करोड़ रुपये एवं रियल इस्टेट के 20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार जिले को कुल 1969 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न विभागों से मिले हैं। इसके अलावा चिकित्सा विभाग, शिक्षा और उद्यान विभाग, जिला अग्रणी बैंक, खादी ग्रामोद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, समन्वयक कौशल विकास मिशन व दुग्ध विभाग से भी निवेश से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कुल प्रस्तावित अनुबंध पत्र - 105
  • कुल प्रस्तावित निवेश (रुपए करोड़ में) - 2084.44
  • अनुबंध पत्र पूर्ण - 94
  • कुल निवेश  - 1969.44 करोड़
  • प्रस्तावित अनुबंध पत्र - 11
  • प्रस्तावित निवेश - 115 करोड़
  • पचास करोड़ से अधिक के अनुबंध पत्र - 7
  • संभावित लोगों को रोजगार की संख्या - 8924
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed