फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Goons will start tying bags and beds as soon as Yogi takes oath, Mafia: Swatantra Dev

हाथरस : योगी के शपथ लेते ही बोरिया-बिस्तर बांधने लगेंगे गुंडे, माफिया : स्वतंत्र देव

Mon, 14 Feb 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Goons will start tying bags and beds as soon as Yogi takes oath, Mafia: Swatantra Dev
हाथरस : गांव रूहेरी में घर-घर जाकर हाथरस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अंजुला माहौर के लिए वोट मा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 70 साल बाद देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो गरीब, किसान एवं मजदूरों का हितैषी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मजदूरों के पैर धोता है। आप कमल खिलाएंगे तो अंजुला माहौर विधायक बनेंगी और योगी जी शपथ लेंगे। उनके शपथ लेने के एक घंटे के अंदर प्रदेश के गुंडे, माफिया अपना बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कर देंगे। वे गांव समामई स्थित एक शीतगृह पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्मी न तो हाथ पर बैठकर आएंगी न साइकिल पर और न ही हाथी पर। लक्ष्मी तो कमल पर ही बैठकर आएंगी, इसलिए कमल का बटन दबाओ। दोबारा सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली और बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजय होगी। मैं चाहता हूं कि हिंदू-मुस्लिम सभी गरीबों को पक्का मकान मिले और सभी खुशहाल जीवन व्यतीत करें।
विज्ञापन

अखिलेश यादव द्वारा डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार के आरोप पर कहा कि योगी के शासन काल में अखिलेश यादव ने कोई विरोध भ्रष्टाचार को लेकर क्यों नहीं किया। सपा का एजेंडा है गुंडे-माफिया का विकास कराना। आजम खां को रिहा कराने के लिए अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने के लिए लालायित हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में आयोजक चौधरी अर्जुन सिंह, सांसद राजवीर दिलेर, गौरव आर्य, हरिशंकर माहौर, डौली माहौर, चौधरी नत्थी सिंह, आशीष शर्मा, ध्रुव शर्मा, लालता प्रसाद, कुसुमा देवी, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, कांता पचौरी, भगवती कुशवाहा, राजकुमार, भूपेंद्र शर्मा, प्रवीण वर्मा, लवकुश शर्मा, सोमेश, आशुतोष पाठक, हेमंत सेंगर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed