फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Goonda Act on 210, Gangster Act on 43

हाथरस : 210 पर गुंडा एक्ट, 43 पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Wed, 16 Feb 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Goonda Act on 210, Gangster Act on 43
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल कराए जाने के लिए पुलिस ने लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की हैं। अब तक 210 पर गुंडा एक्ट और 43 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा अन्य मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़, 3,986 लीटर शराब पकड़ी
पुलिस ने 91 अवैध शस्त्रों की बरामदगी की। करीब 168 कारतूस बरामद किए। दो अवैध शस्त्र फैक्टरियों का भंडाफोड़ करते हुए 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अवैध शराब का उत्पादन एवं शराब तस्करी करते हुए 136 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जसमें करीब 3,986 लीटर अवैध शराब (देसी व अंग्रेजी) बरामदगी की गई, जिसमें 3682 लीटर देसी शराब, जिसकी कीमत करीब 14,72,800 रुपये है और करीब 304 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 2,43,200 रुपये है। मथुरा में छापा मारकर नकली शराब निर्माण करने वाली एक शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शराब माफिया के विरुद्ध तीन गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर 12 शराब माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
सात को किया जिला बदर, 31,932 पर शांतिभंग की कार्रवाई
धारा 151/107/116 के तहत करीब 31,932 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा इस दौरान गुंडा एक्ट में 99 नोटिस जारी किए गए और धारा 110 जी में 210 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सात व्यक्तियों के विरुद्ध जिला बदर और सात गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में 43 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अब तक 9,658 लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने की कार्रवाई की जा चुकी है। लगभग 91 फीसदी शस्त्र जमा हो चुके हैं।

803 हिस्ट्रीशीटर की जांच की
पुलिस ने जिले के करीब 803 हिस्ट्रीशीटरों की जांच और लाइसेंसी विस्फोटक पदार्थों की सभी 81 दुकानों को चेक किया गया और लाइसेंसी शस्त्रों की दुकानों की मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी 36 दुकानों को चेक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed