फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Goods stolen from sealed hospital by cutting wall

हाथरस : दीवार काटकर सीलबंद हॉस्पिटल से सामान चोरी

Mon, 03 May 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Goods stolen from sealed hospital by cutting wall
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा-भगवंतपुर के नजदीक के एक हॉस्पिटल में चोरी का मामला सामने आया है। इस हॉस्पिटल को अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब छह महीने पहले सील किया था।
बताते हैं कि अस्पताल के दो साझीदार थे। एक साझीदार पर अस्पताल के भवन की दीवार काटकर पीछे के रास्ते से सामान चोरी कर ले जाने का आरोप दूसरे साझीदार ने लगाया है। उसका आरोप है कि दो से तीन लोगों को रविवार को उन्होंने रंगे हाथ पकड़ा था, लेकिन उनके साथ मारपीट कर मकान मालिक और कुछ लोगों ने उन्हें जबरन छुड़ाकर भगा दिया।
विज्ञापन

इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वेदांता हॉस्पिटल के मोहित अग्रवाल और विजय चौधरी दो पार्टनर थे। इस अस्पताल में चल रही अनियमितताओं के चलते तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने इसे सील कर दिया था। एक साझीदार विजय चौधरी ने बताया उसने मोहित अग्रवाल से कई बार हिसाब-किताब करने की बात कही थी। इस पर मोहित अग्रवाल यह कह कर टालते रहे कि अभी नहीं जब सील खुलेगी, तब हिसाब किताब कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय चौधरी ने बताया कि इस बीच मोहित अग्रवाल ने पीछे के रास्ते जीने में से दीवार हटाकर वहां लगे दरवाजे में अपना ताला डाल दिया और इसमें से उसने गैस सिलिंडर सहित और कीमती सामान निकाल लिया है। आरोप है कि रविवार को भी मोहित अग्रवाल और उनके साथ शिवकुमार अस्पताल के अंदर से कुछ और सामान निकालकर ले जाने की फिराक में थे।

जब उन्हें सूचना मिली तो वे अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे और उन्हें अंदर बंद कर दिया, लेकिन वहां मौके पर मौजूद कुछ स्टाफ के लोग और मकान मालिक आदि लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस बीच वह लोग पथराव करते मोहित अग्रवाल और शिवकुमार आदि ले गए। उसने इसकी सूचना हाथरस गेट कोतवाली को दी। जहां से एसएचओ जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ जगदीश शर्मा ने बताया कि सीलबंद अस्पताल की दीवार काटकर सामान ले जाने की सूचना मिली थी। मौके पर दीवार कटी हुई मिली है। कुछ सामान छत पर पड़ा हुआ था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed