फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Good quality CCTV cameras installed in banks, security personnel deployed

हाथरस : बैंकों में लगाए जाएं अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मी करें तैनात

Tue, 19 Jan 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Good quality CCTV cameras installed in banks, security personnel deployed
हाथरस : अपने कार्यालय पर बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले के बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैंकों की सुरक्षा को लेकर बैठक की। एसपी ने बैंकों के प्रबंधकों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि सभी बैंकों में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इनकी दिशा और दशा का भी ध्यान रखा जाए। कैमरों की स्टोरेज क्षमता कम से कम एक माह की हो। बैंकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जाए और उसकी तैनाती से पहले उसकी पृष्ठभूमि के बारे में सत्यापन अवश्य कराया जाए।
विज्ञापन

बैंक के सभी कर्मचारियों के पास संबंधित थाने के चौकी प्रभारी, थानाध्यक्ष और उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर अवश्य होने चाहिए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि बैंक में या उसके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तत्काल डॉयल 112 पर कॉल करे और संबंधित चौकी प्रभारी व थानाध्यक्ष को इससे अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी भारी कैश का आदान-प्रदान करते समय सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सूचित कर सहयोग लें। बैंकों के एटीएम पर नियंत्रण केंद्र के साथ अलर्ट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने ऑपरेशन ‘साइबर कवच’ के बारे में प्रबंधकों को अवगत कराया। एएसपी प्रकाश कुमार के अलावा कई बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed