{"_id":"62dc44a5b42fac0306236ba8","slug":"hathras-golden-cards-will-be-made-for-more-than-24-thousand-workers-hathras-news-ali2966790137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 24 हजार से अधिक श्रमिकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 24 हजार से अधिक श्रमिकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को अब स्वास्थ्य सेवाओं का आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। अब जिले में 24 हजार से अधिक श्रमिकों के मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। 25 जुलाई से अभियान की शुरुआत होगी। श्रमिक राशन की दुकानों, सीएचसी के माध्यम से बनेंगे। इस कार्ड से आने वाले दिनों में श्रमिकों को फायदा होगा।
उल्लेखनीय है कि अब शासन स्तर से श्रमिकों व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में अब श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के बाद गोल्डन कार्ड देने की कोशिशें शुरू हो गई है। श्रमिकों को अपने परिवार का एक एक फोटो, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड के साथ सीएचसी व राशन की दुकान, ब्लाक स्तर पर तैनात आरोग्य मित्रों की मदद से श्रमिक अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे। इस मामले में मोहम्मद आजम का कहना हे कि 25 जुलाई से 14 अगस्त श्रमिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। संवाद