फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Give your blessings to Jayant, who raised the voice of farmer laborers

हाथरस : किसान मजदूरों की आवाज उठाने वाले जयंत को दें अपना आशीर्वाद

Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Give your blessings to Jayant, who raised the voice of farmer laborers
जयंत की जनसभा को लेकर ग्रामीणों से जनसंपर्क करते पूर्व विधायक प्रताप चौधरी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद के छाबी मियां बाग में 13 अक्तूबर को आशीर्वाद पथ अभियान के तहत होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए रालोद के पदाधिकारी गांव-गांव लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को भी पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी और युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने भी कई गांव में जनसंपर्क किया और अधिक संख्या में पहुंचकर जयंत चौधरी को आशीर्वाद देने की अपील की।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने गांव नगला धाधू, शिखरा, नगला लहर, नगला रसिया, फतेहल्लापुर और प्रवीन पौनियां ने गांव कंजौली में नुक्कड़ सभा में बताया कि सादाबाद में 13 अक्तूबर को जयंत चौधरी पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा पहले से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इस जनसभा में सभी लोग जयंत चौधरी को अपना आशीर्वाद देने जरूर पहुंचे, जिससे जयंत किसान मजदूरों की आवाज को लगातार मजबूती के साथ उठाते रहें। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर विरोधी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान डॉ मोहन पाल सिंह, बहादुर सिंह, कमल सिंह कश्यप, राजवीर सिंह यादव, भूरी सिंह, रमेश चंद्र, अनिल भदौरिया, राजू प्रधान, लायक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed