फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Give notice to the school for teachers, children not wearing masks

हाथरस : शिक्षकों, बच्चों के मास्क न पहनकर आने पर स्कूल को दें नोटिस

Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Give notice to the school for teachers, children not wearing masks
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को तहसील के सभाकक्ष में संचारी रोग से बचाव के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि जिन गांवों में वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति पाए जाते हैं तो ऐसे गांवों में जाकर सर्वे कर डेटा एकत्रित करें। गांवों के अंदर साफ-सफाई तथा जल भराव की समस्या का निदान करायें। गांवों के अन्दर बनी नालियों में कीटनाशक दवाईयां का छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में झाड़ियां और जलभराव की समस्या है तो वहां सफाई तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करें। स्कूलों के अंदर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जलभराव किसी दशा में न होने पाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय करते हुए स्कूलों के अंदर सफाई कराएं। जिन विद्यालयों में छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक मास्क लगाकर नहीं आ रहे हैं तो ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएं। डीएम ने परियोजना निदेशक को मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय करते हुए डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed