फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Girl killed in Delhi's Safdarjung Hospital

हाथरस: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बिटिया ने तोड़ा दम

Tue, 29 Sep 2020 07:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Girl killed in Delhi's Safdarjung Hospital
हाथरस: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद तालाब चौराहे पर तैनात पुलिस व पीएससी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीती 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार अनुसूचित जाति की बिटिया ने मंगलवार की सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही शहर में लोगों ने जुलूस निकालकर व जाम लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। मौत की जानकारी मिलते ही पूरा पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया। चंदपा कस्बे और बिटिया के गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरे गांव की नाकाबंदी कर दी गई। आईजी अलीगढ़ ने खुद आकर कमान संभाल ली। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस घटना के चारों आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
बीती 14 सितंबर को हाथरस के चंदपा क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दरिंदगी की गई थी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी जान लेने की कोशिश की गई थी। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद युवती को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सोमवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मंगलवार की सुबह वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन को हुई तो अधिकारी बेहद चौकस हो गए। पीड़िता के गांव और गांव को जाने वाले रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया गया। दोपहर को आईजी अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया भी यहां पहुंच गए । चंदपा थाने पहुंचकर उन्होंने पूरी व्यवस्थाएं अपने हाथ में ले ली। हाथरस शहर में इस युवती की मौत से गुस्साए लोगों ने जुलूस निकालकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने करीब दो घंटे बाद खुलवाया। पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से देर शाम शव आने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, नहीं काटी गई थी जीभ: एसपी
हाथरस के एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं बरती है। उन्होंने बताया कि इस युवती का 14 सितंबर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। अब उपचार के दौरान पीड़िता की मौत सफदरजंग अस्पताल में हो गई है। मेडिकल रिपोर्ट में जीभ काटने और आंख फोड़ने जैसी कोई बात नहीं है। गर्दन दबाने पर दांतों के बीच में जीभ आ जाने पर चोट का निशान है। मृतका ने विवेचक को भी अपना बयान बोलकर दर्ज कराया था। रीढ़ की हड्डी भी गला दबाने के कारण ठीक से काम नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed