हाथरस को ओवरब्रिज-विद्युतीकरण की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। रेल बजट 2016 हालांकि हाथरसेके रेल ढांचे की तकदीर तो नहीं बदल सका, लेकिन जाम से जूझते तालाब चौराहे पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज की आस जरूर पूरी होने जा रही है। बजट में हाथरस सिटी के जिस समपार संख्या 309 पर ओवरब्रिज का प्राविधान किया गया है, वह समपार तालाब चौराहे पर ही है। कल्याणपुर से कासगंज के रास्ते मथुरा तक रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण की घोषणा भी हुई है, जिसका फायदा भी हाथरस को मिलेगा। इसके इतर न तो हाथरस जंक्शन स्टेशन पर लंबी दूरी की प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की घोषणा हुई और न हीं तीनों प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में इजाफे पर ध्यान दिया गया। हाथरस जंक्शन और हाथरस किला स्टेशनों पर यार्ड सुधार की भी कोई घोषणा नहीं हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा ट्रैक पर किसी नए ट्रेन की सौगात का सपना भी अधूरा ही रह गया। स्टेशनों पर कोच इंडीकेटर समेत अन्य यात्री सुविधाएं भी नहीं मिलीं। यहां हाथरस वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभु की कृपा से वंचित रह गए। इसके लिए उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
सिटी पर लगेंगी टिकट वेंडिंग मशीन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर दो टिकट वेंडिंग मशीनों की स्वीकृति भी हुई है। ये मशीनें जल्द ही स्टेशन पर लगने की उम्मीद है। इसका सबसे बड़ा फायदा अनारक्षित टिकट खरीदने वाले उन यात्रियों को होगा, जिन्हें टिकट विंडो पर धक्के खाने पड़ते हैं। इसे टिकट विंडो पर भीड़ कम करने की योजना का हिस्सा माना जा रहा है।