फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Get the benefit of the welfare schemes of the government to the eligible

हाथरस : पात्रों का दिलाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Fri, 06 May 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Get the benefit of the welfare schemes of the government to the eligible
हाथरस : तहसील सदर में कार्यक्रम के दौरान महिला की गोद भराई करतीं निर्मला दीक्षित सदस्य राज्य महिल - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सदर सभागार में बृहस्पतिवार को जागरुकता चौपाल और महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। महिला उत्पीड़न की रोकथाम पर जोर दिया और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर व जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में आयोग की सदस्य ने परवीन एवं लक्ष्मी नामक गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई। कुमारी चेतना पुत्री रीना देवी और जीवांश पुत्र नीतू सिंह को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने महिलाओं से संबंधित योजना जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बाल विवाह, निराश्रित, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोश की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को समस्त योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति फेज 4.0 शुरू किया गया है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जिले के समस्त थानों में महिलाओं पर हो रहे अपराधों की समीक्षा की। सदस्य ने निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण तीन महीने से अधिक लंबित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जनसुनवाई में कुल छह प्रकरण प्राप्त हुए। पीड़ितों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। छोटे प्रतिष्ठानों, चौराहों और अन्य स्थानों पर जाकर बाल श्रम में लिप्त बच्चों का चिह्नांकन करने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। चौपाल एवं जनसुनवाई के बाद सदस्या निर्मला दीक्षित ने वन स्टॉप सेंटर एवं बागला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में मरीजों से वार्ता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed