फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Get street lights installed in gram panchayats

हाथरस : ग्राम पंचायतों में लगवाएं स्ट्रीट लाइट

Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Get street lights installed in gram panchayats
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए), पंचायतराज विभाग तथा स्वत: रोजगार (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
डीएम ने समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा जिला पंचायतराज अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम पंचायतों में खराब और संचालित स्ट्रीट लाइटों के अलावा जिन जगहों पर लाइट लगवाने की जरूरत है, उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य मार्ग व गांव के लिंक स्थल पर स्ट्रीट लाइट और साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बीएसए को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीडी ने बताया कि 180 के सापेक्ष 83 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 63 प्रगतिशील हैं और 34 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत सरकार की बेवसाइट पर विकास खंडवार सामुदायिक शौचालयों संबंधी प्रगति रिपोर्ट के तहत 460 के सापेक्ष 459 का निर्माण कार्य पूर्ण कर संचालित किए जा रहे हैं। एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अपूर्ण है।

443 ग्राम पंचायतों में 392 प्लास्टिक बैंक स्थापना और आरआरसी के लिए 36 राजस्व ग्रामों में स्थल चिन्हित करने की कार्यवाही की जा चुकी है। पंचायतराज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने अपेक्षित सुधार लाने और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed