फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Get ready workers, BJP MLA from Sadabad this time

हाथरस : कमर कस लें कार्यकर्ता, सादाबाद से अबकी बार बने भाजपा का विधायक

Mon, 28 Jun 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Get ready workers, BJP MLA from Sadabad this time
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कुरसंडा स्थित भावना विद्यालय में सादाबाद विधानसभा प्रभारी और मथुरा के पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने आगामी 2022 के चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि आप सभी तन, मन से पार्टी की रीति-नीतियों को जनता तक पहुंचाने में जुट जाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का ही परचम फहरेगा।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी बूथों पर जी जान के साथ जुट जाएं, जिससे पार्टी पहले से अधिक मजबूत हो सके और आगामी चुनाव में सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि सादाबाद विधानसभा में अब तक भारतीय जनता पार्टी के विधायक मात्र दो बार ही चुने जा सके हैं। इस बार हमें सादाबाद विधानसभा से भाजपा का विधायक चाहिए, जिसके लिए आप अभी से कमर कस लें। उन्होंने कहा आप सभी आपस में मनमुटाव भुलाकर एकजुट होकर काम करें, जिससे आपको सफलता मिले। उन्होंने कहा आप एक दुधारू गाय की तरह भाजपा की सेवा करते हैं और करते रहेंगे, जिसका फल बाद में जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान मनीषा रूपेंद्र सिंह नंबरदार, भुवनेशचंद्र शर्मा, शिवराम चौधरी, विपिन लवानिया, तेजवीर सिंह, तुलसीदास अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, पूरन सिंह प्रधान छावा, रनवीर सिंह प्रधान मई, गौरव अग्रवाल, उदय सिंह, अजय चौधरी, अजीत सिंह, मनीष सिंह, देशराज, देवेंद्र सिंह, राधेलाल, चंद्रपाल सिंह, विजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
सादाबाद। कुरसंडा स्थित भावना विद्यालय में टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया। भाजपाइयों ने पीएम मोदी के टीकाकरण और कोरोना से बचाव के सभी उपायों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव सराहनीय हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, राजेंद्र घाकरे मंडल अध्यक्ष, कुरसंडा ग्राम प्रधान मनीषा रूपेंद्र सिंह नंबरदार, भुवनेशचंद्र शर्मा, तुलसीदास अग्रवाल, सूरज शाह, राजा चौधरी, उदय सिंह, विजय सिंह, विपिन लवानिया, रूपेंद्र उर्फ बंटी चौधरी, महेंद्रपाल शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, मथुरा प्रसाद गौतम, गिरीश दिवाकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed