{"_id":"623373bf4d33ca1861289ea9","slug":"hathras-get-pending-payment-of-job-card-holders-immediately-hathras-news-ali2873254102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जॉब कार्डधारकों के लंबित भुगतान को कराएं तत्काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जॉब कार्डधारकों के लंबित भुगतान को कराएं तत्काल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ साथ जिले में संचालित मनरेगा के कार्यों की पीडी ने समीक्षा की। उन्होंने सभी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को जॉब कार्डधारकों का लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत खातों को भी तत्काल सही कराकर भुगतान की कार्यवाही पूरी की जाए।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ सभी विभागीय अधिकारी बजट को खर्च को योजनाओं के सापेक्ष खर्च करने में जुट गए हैं। अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो इस बजट को उन्हें सरेंडर करना पडे़गा। यही वजह है कि मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की पीडी एके मिश्र ने समीक्षा की।
उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों और जारी मस्टरोल के सापेक्ष कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जॉबकार्डधारकों के लंबित भुगतान को तत्काल कराने के साथ उनके गलत खातों को सही कराते हुए भुगतान की कार्यवाही को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विभागों के माध्यम से चल रही योजनाओं में मनरेगा के अंश की भागीदारी की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को पत्र जारी कर खर्च धनराशि का प्रमाणपत्र मय फोटोग्राफ के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।