{"_id":"61ca0a86c18f32266e3be78e","slug":"hathras-get-involved-in-election-work-by-taking-personal-interest-hathras-news-ali281666438","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : व्यक्तिगत रुचि लेकर जुटें निर्वाचन के काम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : व्यक्तिगत रुचि लेकर जुटें निर्वाचन के काम में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का दौरा करें और ग्रामीणों से वार्ता कर मतदान के प्रति जागरूक करें।
डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेेटों व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने अपने बूथों को दौरा कर सभी सुविधाओं का सत्यापन कर लें। बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। बूथों पर सुविधाओं में होने वाली कमियों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से दूर कराएं।
उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर जाकर ग्रामीणों से वार्ता करें। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का भी आकलन करें। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई करें। शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जाए। संवाद