फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Get CCTV cameras installed at your establishments

हाथरस : अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं

Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Get CCTV cameras installed at your establishments
हाथरस : मंडी समिति में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंडी समिति में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
एसपी ने व्यापारियोें से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत वार्ता की। व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों और घरों के आसपास प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने को कहा। व्यापारियों ने कहा कि मंडी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से उचित प्रकाश व्यवस्था के लिए पूर्व में कई बार मंडी सचिव से अनुरोध किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी ने आश्वस्त किया कि वह इस सिलसिले में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। कम से कम दो कैमरे दुकान के बाहर इस तरह लगवाएं, जिससे सड़क पर होने वाली गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जब भी आप ज्यादा नकदी लेकर जाते हैं तो इस संबंध में पुलिस को अवश्य सूचित करे, जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाए। व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा, हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक केडी शर्मा, प्रवीण वार्ष्णेय, अमन बंसल, नरेंद्र बंसल, योगेंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed