{"_id":"5dc859768ebc3e5b145995e0","slug":"hathras-from-today-consumers-will-be-able-to-deposit-the-arrears-in-installments-hathras-news-ali2184433118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आज से किस्तों में बकाया जमा कर सकेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आज से किस्तों में बकाया जमा कर सकेंगे उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से किस्तों में बकाया जमा कर सकेंगे उपभोक्ता
शहरी 12 व ग्रामीण करेंगे 24 किस्तों में भुगतान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लंबे समय से बकया बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को सोमवार से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। शहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं 12 व ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं से 24 किस्तों में बकाया जमा कर सकेंगे। इस योजना का लाभ चार किलोवाट तक उपभोक्ताओं को मिलेगा।
शासन स्तर से आसान किस्त योजना का क्रियान्वयन किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण किया जाएगा।
पंजीकरण के समय उपभोक्ता को 31 अक्तूबर तक के बकाया मूल बिजली बिजली बिल की राशि का पांच प्रतिशत या न्यूनतम 15 सौ रुपये जमा करने होंगे। पंजीकरण के बाद निर्धारित सभी किस्तों और 31अक्तूबर के बाद जारी सभी बिलों का नियत समय पर भुगतान करने पर बकाया बिल पर लगा अधिभार समाप्त कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर ऑडियो की मदद से महकमे के अधिकारी बकायेदारों से बिल जमा करने की अपील कर रहे हैं।