फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: FPO will prove to be a panacea in the interest of farmers: Chahar

हाथरस : कृषकों के हित में रामबाण साबित होगा एफपीओ : चाहर

Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: FPO will prove to be a panacea in the interest of farmers: Chahar
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में आयोजित कृषि गोष्ठी में मंचासीन अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज रिसीवर शिविर में शनिवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के प्रांतीय महामंत्री ने मोहन सिंह चाहर ने कहा कि सरकार की बहुत सारी योजनाएं संचालित हैं। कृषि उत्पादन संगठन एफपीओ कृषक हित में रामबाण साबित होगा। सरकार ने किसानों का बिल भी आधा माफ कर दिया है।
उप कृषि निदेशक हंसराज ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिला कृषि अधिकारी रामकिशन ने कहा कि जिले में किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी की आपूर्ति हो रही है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जिले में डायकोडर्मा, बेबरिया बेसियाना हर कृषि रक्षा इकाई पर उपलब्ध है। किसान इसे अनुदान पर ले सकते हैं। समापन पर पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर दो मिनट का मौन धारण शोक व्यक्त किया गया। मौके पर हरीशंकर शर्मा, गेंदा सिंह रावत, चंद्रपाल भैयाजी, नरेंद्र कुमार शर्मा, सुंदर लाल शर्मा, मनीष जैन आदि थे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में चौधरी गुलवीर सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. एके शर्मा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अरुण कुमार जिलाध्यक्ष किसान संघ, डॉ. जगदीश मिश्र कृषि वैज्ञानिक, संतोष यादव एआरआर को-ऑपरटेवि थे। अध्यक्षता अनिल कुमार गुप्ता संयोजक, संचालन डॉ जेके शर्मा ने किया। बाबा देवी सिंह निडर ने दाऊ वंदना की। श्याम बाबू चिंतन, बाबू सिंह ने किसान की दिनचर्या पर काव्य पाठ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed