फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four-year-old innocent died due to drowning in a water tank

हाथरस : पानी के टैंक में डूबने से चार साल के मासूम की मौत

Fri, 17 Sep 2021 08:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four-year-old innocent died due to drowning in a water tank
हाथरस : आदित्य का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव परताप में मंगलवार की दोपहर को चार साल का एक मासूम बच्चा निर्णाधीन मकान में बने पानी के टैंक में गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन रोने-बिलखने लगे और बच्चे के शव को लेकर चले गए।
इगलास रोड बाईपास चौराहा के निकट स्थित गांव परताप निवासी भागेश श्रोतिय गांव के बाहर अपना मकान बनवा रहे हैं। मकान में बना टैंक खुला पड़ा था। उसमें पानी भरा हुआ था। मंगलवार की दोपहर को उनका चार साल का बेटा आदित्य अचानक उस टैंक में गिर गया।
विज्ञापन

बच्चे को न पाकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह टैंक में पड़ा नजर आया। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्चे को आनन-फानन टैंक से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed