फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four women arrested for stealing incidents in markets

हाथरस: बाजारों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four women arrested for stealing incidents in markets
हाथरस: बाजार में चोरी की वारदात करने की आरोपी महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्योहार पर बाजारों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह की चार महिला सदस्यों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। यह महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी रखती हैं। उनसे ही चोरी कराती हैं और सामान पार कर साफ निकल जाती हैं।
कोतवाली सदर क्षेत्र के रामलीला मैदान बाजार में लगातार एक सप्ताह से चोरी की घटनाएं हो रहीं थीं। कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र ने एसपी के निर्देश पर सादा वर्दी में महिला आरक्षियों को बाजार में अलग-अलग लगाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला गैंग की चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी की एक साड़ी, दो पर्स सहित एक मोबाइल फोन, पहचान पत्र व 2800 रुपये और ब्लेड के दो आधे टुकड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन

इन महिलाओं ने प्रभा चौहान पत्नी महेश चौहान निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन व उनकी सहेली शिखा गोयल बाजार में खरीदारी करने आई थीं। तभी इन महिलाओं ने इनके दो पर्स चोरी कर लिए, जिनमें 2,800 रुपये नकद, एक पहचान पत्र व एक मोबाइल फोन रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद इन महिलाओं ने भागने का प्रयास किया तो सादा वर्दी में ड्यूटी कर रहीं महिला आरक्षी मंजू लता, ऊषा कुमारी व प्रभा चौहान ने लोगों की मदद से इन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार महिलाओं ने अपने नाम जय देई पत्नी अनिल कुमार, मोहिनी पत्नी रवि कुमार, गुड्डी पत्नी श्रीराम सिंह निवासीगण नाई की मंडी आगरा, लक्ष्मी पत्नी सुनील कुमार निवासी जलीलपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर बताया। इन सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ जगदीशचंद्र, एसआई इजहार अहमद, जगवीर सिंह, उमाशंकर, मंजू लता, ऊषा कुमारी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed