फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four resolutions unanimously stamped at the meeting of the Municipality Board

हाथरस: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में चार प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से लगी मुहर

Thu, 15 Oct 2020 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four resolutions unanimously stamped at the meeting of the Municipality Board
हाथरस: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष, ईओ और सभासदगण। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस में बृहस्पतिवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सेवा भारती कार्यालय के लिए भूमि आवंटन संबंधी सहित चार प्रस्ताव रखे गए। सेवा भारती संबंधी प्रस्ताव को लेकर दो सभासदों ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। हालांकि उपस्थित अन्य सभासदों ने उपरोक्त प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है।
बोर्ड बैठक में रमनपुर स्थित सेवा भारती कार्यालय, जिसमें बोर्ड प्रस्ताव दिनांक 28 मई 1997 द्वारा नगर पालिका परिषद हाथरस की भूमि सेवाभारती कार्यालय को आवंटित की गई थी। उपरोक्त भूमि पर सेवाभारती कार्यालय का ही कब्जा है तथा कार्यालय संचालित है। उपरोक्त प्रस्ताव शासन के निर्देशों के अनुपालन में पुन: बोर्ड के समक्ष रखा गया, उपरोक्त प्रस्ताव पर दो सभासदों विनोद प्रेमी व विनोद कुमार द्वारा अपना जबरदस्त विरोध दर्ज कराया गया तथा अन्य उपस्थित सभासदों द्वारा उपरोक्त प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

विरोध करने वाले सभासदों ने तर्क दिया कि जब पालिका की चुंगी चौकी खाली कराई जा रही है तो फिर इस महत्वपूर्ण भूमि का प्रस्ताव पुन: बोर्ड में क्यों रखा जा रहा है। वहीं नगर पालिका परिषद हाथरस के सभासदों द्वारा निश्चित मानदेय की मांग को सरकार को भेजे जाने संबंधी सर्वसम्मति से प्रस्ताव परित किया गया। कोविड-19 के प्रभाव के कारण नगर के विकास कार्यों पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव व नगर की सीमा विस्तार के उपरांत विकास कार्य एवं सफाई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के उपरांत वार्डों के पुनर्गठन के संबंध में चर्चा की गई। नगर में डेयरी संचालकों को सफाई की दृष्टि से सीवेज फॉर्म पर व्यापार के लिए भूमि दिए जाने के संबंध में नियमावली बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। पालिका परिषद के सभासद प्रदीप शर्मा ने पूर्व में बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव सीवर गैंग का पुनर्गठन कराए जाने के निर्णय पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, अवर अभियंता (जल) व अधिशासी अधिकारी की कमेटी बनाकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर सीवर गैंग का पुनर्गठन एक हफ्ते के अंदर किये जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद गुड्डी देवी, राधेश्याम रजक, रामवती माहौर, नारायन लाल, विनोद कुमार कर्दम, निशांत उपाध्याय, जाकिर अहमद, शहीद कुरैशी, वीरेंद्र कुमार माहौर आदि मौजूद थे। पालिका की बोर्ड का संचालन कार्यालय अधीक्षक विजय प्रकाश स्वर्णकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed