फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four hours electricity crisis in many areas of the city, problems faced

हाथरस : शहर के कई इलाकों में चार घंटे रहा बिजली संकट, झेलीं दिक्कतें

Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four hours electricity crisis in many areas of the city, problems faced
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तपती गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली लोगों पर भारी पड़ रही है। शहर के लोगों को हर रोज लोकल फॉल्टों के चलते चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। बुधवार की रात को शहर गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले टाउन थ्री फीडर में लोकल फॉल्ट के चलते करीब चार घंटे बिजली गुल रही।
ओढ़पुरा, नवीपुर, वाटर वर्क्स और कांशीराम टाउनशिप आदि उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों पर लोकल फॉल्ट के चलते बृहस्पतिवार को भी कई घंटे बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न देने के कारण शहर के लोगों में गुस्सा है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में फॉल्ट ज्यादा होते हैं। इस कारण दिक्कत हो रही है। कर्मियों को जल्द से जल्द फॉल्ट दूर करने के निर्देश गए हैं। जल्द लाइनें बदली जाएंगी।
विज्ञापन

गुल होना आम बात हो गई है। कभी रात में कभी दिन में फॉल्ट के नाम पर हर रोज बिजली गुल हो रही है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-अमित कुमार
गर्मी में बिजली विभाग पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। आए दिन तीन से चार घंटे बिजली बाधित हो रही है। इस कारण खासी परेशानी हो रही है।
-नरेश अग्रवाल
गर्मी में बिजली की ज्यादा आवश्यकता है। इसके बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार
जिस हिसाब से बिजली विभाग को राजस्व की चिंता रहती है, उस हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। कामकाज प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-कुलदीप पचौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed