{"_id":"5e3b09518ebc3ee58f7f5bfc","slug":"hathras-four-employees-withheld-salary-due-to-slow-progress-in-mnrega-hathras-news-ali2259046163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मनरेगा में धीमी प्रगति पर चार कर्मचारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मनरेगा में धीमी प्रगति पर चार कर्मचारियों का रोका वेतन
विज्ञापन
हाथरस: मुरसान के गांव पुस्करा में निरीक्षण करते पीडी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
मनरेगा में धीमी प्रगति पर चार कर्मचारियों का वेतन रोका
पीडी ने ब्लॉक मुरसान व कई गांवों में किया तालाबों का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक मुरसान कार्यालय का पीडी एके मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पर तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। वहीं बैठक में गैरहाजिर होने पर एक कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पीडी ने कई गांवों में भ्रमण कर तालाब निर्माण का भी निरीक्षण किया।
ब्लॉक मुरसान कार्यालय का पीडी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की लक्ष्य बार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मनरेगा सहित कई योजनाओं की प्रगति बेहद धीमी मिली। योजनाओं की धीमी प्रगति पर पीडी ने नाराजगी व्यक्त की। पीडी ने वित्तीय वर्ष को देखते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति को तेज गति से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस माह में प्रगति में सुधार न आने पर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। धीमी प्रगति पर मनोज शर्मा, अमित कुमार, मनीष शर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
वहीं समीक्षा बैठक मेें ब्लॉक में तैनात हरिकेश यादव गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर कार्मिक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके बाद पीडी ने गांव गोलनगर, फुसकरा, फरसौटी, चितावर में मनरेगा से बन रहे तालाबों का निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ ज्योति शर्मा, सुरेंद्र गौतम, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार मौजूद थे।