फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four-day Maharaja Agrasen Jayanti celebrations begin

हाथरस : चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की धूम शुरू

Fri, 08 Oct 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four-day Maharaja Agrasen Jayanti celebrations begin
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत समाज के अग्रपुरुषों का सम्मान करते अग्रवाल सभा के पदाध? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में बृहस्पतिवार को अग्रकुल प्रवर्तक श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह महोत्सव के पहले दिन ध्वजारोहण, पूजन हवन और अग्रपुरुष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्घ लोगों, मेधावी विद्यार्थियों और मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम समाज के लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। पंडित योगेश शरण शास्त्री ने पूरे विधि विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन युगल किशोर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन बाल किशन गोयल, गिरीश बल्लभ, राजकुमार बंसल, दाऊदयाल सर्राफ, किशन स्वरूप अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने समाज के सम्मानित अग्र पुरुष राजकुमार जिंदल, छेदालाल मंगल लुहेटा वाले, हरिबाबू बंसल हवेली वाले, विशनचंद्र बंसल और शोभराम बंसल का फूल माला और शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उसके बाद समाज के मेधावी विद्यार्थी जय अग्रवाल, तुषार जिंदल, माधव बंसल, मनिष्का गोयल, अर्पिल अग्रवाल का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज की एकजुटता, बच्चों की शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर बल दिया। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल पान वाले, विपिन अग्रवाल, अंकित गोयल, मदन बंसल, उपाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, अजय गर्ग, रजत अग्रवाल, महामंत्री संजीव उर्फ बॉबी अग्रवाल, मंत्री तनुज गर्ग, आकाश गर्ग, राहुल बसंल, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, राधारमण अग्रवाल, पवन गर्ग, संजीव गोयल, आदर्श बसंल, जीतू गोयल, मीडिया प्रभारी अनुज सिंघल,कमल, राजीव सिंघल, लक्ष्मी बंसल, राकेश गर्ग, विशाल गोयल, हेमंत गोयल, अंकुर गोयल, महेशचंद्र मित्तल, अरुण बंसल, सुमित अग्रवाल, अनुपम जिंदल व समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed