{"_id":"5dfe636a8ebc3e880e395ab2","slug":"hathras-found-the-school-to-operate-even-in-the-cold-even-after-dm-s-instruction-hathras-news-ali2220475182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डीएम के निर्देश के बाद भी ठंड में भी संचालित होते मिला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डीएम के निर्देश के बाद भी ठंड में भी संचालित होते मिला स्कूल
विज्ञापन
हाथरस: शीतकालीन अवकाश के बावजूद खुले स्कूल में मौजूद शिक्षक अभिभावक व बच्चा।
- फोटो : HATHRAS
शीतलहर के बाद भी खुले कई स्कूल
एक स्कूल संचालक को बीएसए ने दिया नोटिस, विद्यालय संचालन के संबंध में मांगे अभिलेख
पुराना मिल कंपाउंड में भी डीपीएस किड्स स्कूल सर्दी के अवकाश में भी खुला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डीएम के आदेश के बाद भी जिले में सर्दी के अवकाश के बाद भी कई स्कूल खुले। शहर के तरफरा रोड स्थित ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित होता हुआ मिला। इसे नोटिस जारी कर विद्यालय संचालन के संबंध में बीएसए ने अभिलेख मांगे हैं। वहीं पुराना मिल कंपाउंड स्थित डीपीएस किड्स स्कूल भी सर्दी के अवकाश में खुला।
पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों के ठंड में बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। इस कारण शासन के निर्देश पर डीएम ने 19, 20 व 21 दिसंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों (नर्सरी से डिग्री कॉलेज) को बंद रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ प्राइवेट स्कूल संचालकों पर डीएम के आदेश का कोई असर नहीं है। तभी तो शनिवार को शहर के कई प्राइवेट स्कूल खुले।
तरफरा रोड स्थित ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भी डीएम के निर्देशों के बाद भी खुला। इसकी शिकायत मिलने पर बीएसए ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तरफरा रोड हाथरस पहुंचे। यहां पर 90 बच्चे स्कूल में उपस्थित मिले। मान्यता के संबंध में दस्तावेज भी स्कूल संचालक दिखा नहीं पाए। इसे लेकर बीएसए ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर मान्यता के अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा की स्थिति में बिना मान्यता के विद्यालय संचालन करने के आरोप में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुराना मिल कंपाउंड स्थित डीपीएस किड्स स्कूल भी ठंड के अवकाश के बाद भी खुला। विद्यालय के डायरेक्टर गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि स्कूल में बच्चों को नहीं बुलाया गया था, केवल पीटीएम हुई थी, जिसमें अभिभावक आए थे।
विज्ञापन
ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल डीएम के निर्देश के बाद भी खुला मिला। मौके पर 90 बच्चे भी स्कूल में उपस्थित मिले। संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर कोतवाली सदर में तहरीर भी दी गई है। ठंड के अवकाश में अगर कोई स्कूल खोलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
-हरीशचंद्र, बीएसए।