{"_id":"60ba688d8ebc3ebb272b30ad","slug":"hathras-former-mla-s-son-dies-of-corona-in-delhi-hathras-news-ali2647115127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूर्व विधायक के बेटे का दिल्ली में कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्व विधायक के बेटे का दिल्ली में कोरोना से निधन
विज्ञापन
हाथरस : मृत संजय चौधरी का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बसपा के पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी के बेटे संजय चौधरी की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। इसके अलावा सहपऊ के भी एक युवक की वृंदावन में मौत हो गई। वह भी कोरोना संक्रमित था।
बता दें कि जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस में गिरावट आई है। लेकिन, कई लोगों का उपचार अभी भी जिले में या अन्य जगह चल रहा है। बसपा के पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी के मझले बेटे संजय चौधरी (46 वर्ष) की करीब 15 दिन पहले तबियत खराब हुई। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया और हालत ज्यादा बिगड़ गई। ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो गया। इस पर परिजन दो दिन पहले उन्हें दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले गए थे। वहां शुक्रवार की सुबह आठ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।