{"_id":"5f245dc68ebc3e63a73bea6c","slug":"hathras-former-minister-consoles-saurabh-s-family-hathras-news-ali24010118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पूर्व मंत्री ने सौरभ के परिजनों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पूर्व मंत्री ने सौरभ के परिजनों को दी सांत्वना
विज्ञापन
हाथरस: सौरभ के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय शहर के मोहल्ला श्रीनगर स्थित सौरभ शर्मा के आवास पर गए। उन्होंने सौरभ के परिजनों को सांत्वना दी और उसकी मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सौरभ शर्मा की हत्या कर दी गई थी। सौरभ के परिजनों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई थी।
परिजनों ने बताया कि पुलिस प्रशासन मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। इन लोगों पर दस-दस मुकदमे दर्ज हैं। वही मुख्य आरोपी है और अभी तक पुलिस के संरक्षण के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो पा रही है।
इस पर उपाध्याय ने परिजनों को निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, रानू पंडित आदि मौजूद थे।