{"_id":"63050c91061e615d1d3d911b","slug":"hathras-forest-guard-suspended-for-felling-of-trees-in-paharpur-hathras-news-ali2987462192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पहाड़पुर में पेड़ कटान के मामले में वन रक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पहाड़पुर में पेड़ कटान के मामले में वन रक्षक निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पहाड़पुर में पेड़ काटने के मामले में विभागीय अधिकारियों ने वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पेड़ काटने वालों की तलाश के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को दो लोगों को विभागीय अधिकारियों द्वारा हिरासत में लेने की भी चर्चा रही।
उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान तेजी से हो रही थी। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. सीपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा के नेतृत्व में टीम ने गांव पहाड़पुर में दबिश दी। इस दौरान मौके से एक दर्जन से अधिक पेड़ कटे मिले। पेड़ काटने वाले मौके से भाग खड़े हुए।
वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेते हुए थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर दी। विभागीय अधिकारियों ने वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने पेड़ काटने वालों की तलाश में अभियान चलाया। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा रही। एक बाइक भी इन लोगों से मिली है। इस पर पुलिस लिखा हुआ है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि पहाड़पुर में पेड़ की कटान के मामले में वन रक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पेड़ काटने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। संवाद