{"_id":"62fe7e8c833f0627fa344ae6","slug":"hathras-forest-department-will-test-the-reality-of-plants-planted-from-august-31-hathras-news-ali298408999","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 31 अगस्त से रोपे गए पौधों की हकीकत परखेगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 31 अगस्त से रोपे गए पौधों की हकीकत परखेगा वन विभाग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में इस साल लगाए 25 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। अब 31 अगस्त से वन विभाग इन पौधों की हकीकत परखेगा। वन विभाग की ओर से सभी विभागों को पौधे दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। बुकलेट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस बार जिले में 25 लाख सत्तर हजार पौधे रोपे गए हैं। इन पौधों की जिओ टैगिंग का काम अधिकांश विभागों ने पूरा कर दिया है। अब बारिश हो गई है। पौधों में वृद्धि भी हो रही है। इसके लिए 31 अगस्त से सत्यापन का काम शुरू होगा।
जो विभाग पौधों की देखभाल में हीलाहवाली बरतेगा, उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। नगर वन, शक्ति वन, अमृत वन आदि की बुकलेट तैयार की जा रही है। इस मामले में डीएफओ डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि 31 अगस्त से पौधों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। संवाद