फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Forest Department will plant 7.41 lakh saplings in the district

हाथरस : वन विभाग जिले में रोपेगा 7.41 लाख पौधे

Mon, 28 Nov 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Forest Department will plant 7.41 lakh saplings in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2023 में हरियाली लाने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। जिले में इस वर्ष वन विभाग को 7.41 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। अन्य विभागों के लिए लक्ष्य आना अभी बाकी है। वर्तमान में वन विभाग की नर्सरियों में चार लाख 89 हजार पौधे तैयार हैं। बाकी पौधों को तैयार किया जा रहा है। पिछले साल लगे 25 लाख 75 हजार पौधों को पाले से बचाने के लिए सिंचाई का सहारा लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का पौधरोपण पर खासा ध्यान है। साल दर साल पौधरोपण के लक्ष्य में वृद्धि हो रही है। पिछले साल वन और 24 अन्य विभागों ने मिलकर 25 लाख 75 हजार पौधों का रोपण किया था। सभी विभागों ने जीओ टैगिग का काम पूरा कर दिया है। अब हरितिमा एप के जरिए पौधों की ऑनलाइन निगरानी सीधे शासन स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन

शासन स्तर से वन विभाग को सात लाख 41 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इसके साथ वन विभाग के अधिकारी नर्सरियों तैयार होने रहे पौधों का हाल जान रहे हैं। नर्सरियों में लक्ष्य के अनुसार पौधों की संख्या कम है, इसलिए नए पौधे तैयार करने का काम जोरों पर शुरू हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह पिछले साल का लक्ष्य मान कर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसमें वृद्धि भी हो सकती है। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि वन विभाग को वर्ष 2023 के लिए सात लाख 41 हजार पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। बाकी विभागों का लक्ष्य अभी आना बाकी है। पौधरोपण की तैयारी की जा रही है। सर्दी के मौसम में पौधों को बचाने के सिंचाई का सहारा लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed