फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: For eight samples of fertilizer, show cause notice given to two vendors

हाथरस : उर्वरक के आठ नमूने लिए, दो विक्रेताओं को दिया कारण बताओ नोटिस

Fri, 28 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: For eight samples of fertilizer, show cause notice given to two vendors
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान आठ उर्वरकों के नमूने लिए गए। वहीं दस्तावेज पूरे न होने की स्थिति में दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची रही।
इस अभियान के लिए डीएम के निर्देशन में चार तहसीलों के अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने अपने क्षेत्रों में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मारा। इस दौरान लाइसेंस पर दर्ज उर्वरकों की निर्धारित दरों पर बिक्री का सत्यापन किया। वहीं पॉस मशीन से उर्वरकों की बिक्री किए जाने के निर्देश दिए गए। पॉस मशीन में मौजूद स्टॉक व मौके पर मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर, मीमो सहित अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को दिए जा रहे बिलों का भी मिलान किया। कार्रवाई के दौरान आठ उर्वरकों के नमूने भी लिए। दो उर्वरक विक्रेताओं द्वारा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता जाहिर की गई। इस कारण दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने की स्थिति में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed