{"_id":"60afe36d8ebc3e7518650d6c","slug":"hathras-food-poisoning-worsens-the-condition-of-many-people-hospitalized-hathras-news-ali264071131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फूड प्वाइजनिंग से कई लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फूड प्वाइजनिंग से कई लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी में एक परिवार के कई सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए और इनकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई। आनन-फानन इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।
बुधवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी प्रहलाद में एक परिवार के लोगों ने मूंग की दाल की पकोड़ी की सब्जी खाई थी। बृहस्पतिवार को सुबह उठने पर उन लोगों को सिर में दर्द और आंखों में जलन के साथ चक्कर आने लगे। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मुनीशचंद्र अपनी टीम के साथ आनन-फानन गांव पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बीमार लोगों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। पीड़ित अनु ने बताया कि रात को खाने में बाजार से लाई गईं मूंग की दाल की पकोड़ी की सब्जी बनाई थी। इस दौरान सब खाना खाकर सो गए थे और सुबह उठने पर सिर दर्द-आंखों में जलन जैसा महसूस होने लगा। साथ में चक्कर भी आने लगे थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ रमेश बाबू ने बताया सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का केस है। अस्पताल में सात लोग लाए गए हैं। इन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जब लोगों के बीमार होने की जानकारी थाना हाथरस गेट पुलिस को मिली तो पुलिस वहां पहुंच गई और बीमार लोगों में लक्ष्मी देवी पुत्री मोहनलाल, लवकुश पुत्र नन्नेराज, अन्नू पुत्र मोहनलाल, विनेश पत्नी नन्नेराज, नन्नेराज पुत्र बलवीर, ओकेश पुत्र फूलसिंह, कशिश पुत्री ओकेश, जल देवी पत्नी मोहन लाल अचेत हुए थे। इन सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस प्रशासन में काफी देर तक मची खलबली
हाथरस। नगला सिंगी में के मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। इसकी वजह यह थी कि पिछले दिनों इसी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में छह लोगों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई थी। मृतकों के परिजनों ने यह आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत जहरीली शराब पिलाई है और इसकी वजह से मौत हुई है। यह मामला अभी तक चर्चाओं में है। अब फिर इसी गांव में फिर पुलिस को यह जानकारी मिली कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई है तो पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। वहां जब पूछताछ व छानबीन में यह बात सामने आई कि इन लोगों की हालत दूषित खाना खाने से बिगड़ी है, तब पुलिस को थोड़ी तसल्ली हुई।