{"_id":"61e46189cd96564abf762957","slug":"hathras-fog-affected-the-operation-of-trains-delayed-tad-hathras-news-ali283236779","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोहरे से ट्रेनों का संचालन हो रहा प्रभावित, देरी से आई टीएडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोहरे से ट्रेनों का संचालन हो रहा प्रभावित, देरी से आई टीएडी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कई दिनों से पड़ रहा कोहरा आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। वहीं ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। रविवार को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर टीएडी ट्रेन दो घंटे देरी से आई। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन से देरी से गुजरी।
उल्लेखनीय है कि रेलवे प्रशासन द्वारा कोहरे से निपटने के लिए फॉग डिवाइस का सहारा लिया जा रहा है। यह डिवाइस 500 मीटर तक कोहरे की दृश्यता में मदद करती है। इसके अलावा जिन ट्रेनों के संचालन में यह डिवाइस नहीं है, उन स्टेशनों पर ट्रेन को निकालने के लिए पटाखों का सहारा लिया जाता है।
इतने सब इंतजाम के बाद कोहरे के आगे रेलवे के इंतजाम विफल हो रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर टीएडी ट्रेन करीब दो घंटे देरी से आई। इस कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के आने के बाद यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए।