{"_id":"620bfdefc0026347562eedb8","slug":"hathras-flying-squad-team-recovered-one-and-a-half-lakh-rupees-sasni-news-ali2852432193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उड़नदस्ता टीम ने बरामद किए डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उड़नदस्ता टीम ने बरामद किए डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट राहुल वर्मा एवं हनुमान चौकी पुलिस की टीम ने मंगलवार की शाम को चेकिंग के दौरान एक कार से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। पूछताछ में सही जानकारी नहीं मिलने पर टीम ने रुपये को कोषागार में जमा करा दिया।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता टीम व पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ रोड पर एक कार की चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये मिले। कार में ब्रेड कारोबारी तुषार अरोड़ा एवं दिनेश यादव बैठे थे। जांच पड़ताल में वे टीम को कागजात नहीं दिखा सके। जब तक वे कागजात मंगाते टीम ने रुपये कोषागार में जमा करा दिए थे। संवाद