फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five teenagers were badly burnt while setting off fireworks

हाथरस : आतिशबाजी चलाते समय पांच किशोर बुरी तरह झुलसे

Tue, 25 Oct 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five teenagers were badly burnt while setting off fireworks
हाथरस : कस्बा सहपऊ के मोहल्ला पुराना थाना में झुलसे किशोर। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पुराना थाना में सोमवार की शाम को करीब सात बजे दिवाली की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी चलाते समय पांच किशोर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी ले गए।
मोहल्ला पुराना थाना निवासी बबलू का 12 वर्षीय पुत्र सागर, 10 वर्षीय मोहित एवं पप्पू का नौ वर्षीय पुत्र विशाल, 10 वर्षीय ओमवीर और संजय का 12 वर्षीय पुत्र अमर सोमवार शाम को मोहल्ले में ही पटाखा चला रहे थे।
विज्ञापन

पटाखा चलाने के बाद पांचों किशोर इकट्ठे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि अचानक उनमें से एक के हाथ में लगे गंधक पोटाश से भरा पाइप चल गया और फट गया। पाइप फटने से पांचों किशोर बुरी तरह घायल हो गए। मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed