फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five people were on a bike, innocent lives were lost in the accident

हाथरस : एक बाइक पर थे पांच लोग सवार, हादसे में मासूम की गई जान

Thu, 10 Mar 2022 09:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five people were on a bike, innocent lives were lost in the accident
हादसे में बच्ची की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

एक ही बाइक पर दो मासूम समेत पांच लोगों का बैठना भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार को सादाबाद-मुरसान मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
कोतवाली मुरसान के गांव पटाखास निवासी देवेंद्र शर्मा के छोटे भाई जितेंद्र अपनी भाभी कमलेश एवं उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री गायु (18 महीना), बहन संध्या एवं उसकी तीन माह की पुत्री रिया को एक बाइक पर लेकर सादाबाद रिया को दवा दिलाने आ रहे थे।
विज्ञापन

मुरसान सादाबाद स्थित एक कोल्ड के पास अचानक एक ट्रैक्टर आकर टकरा गई। इससे कमलेश की गोद में बैठी गायु ट्रैक्टर के आगे गिर गई। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश को भी गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इधर, बच्ची की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed