{"_id":"619a8ef9bcc08d659d22d747","slug":"hathras-five-people-injured-in-separate-road-accidents-hathras-news-ali2787120125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जलेसर रोड पर कांशीराम कॉलोनी के सामने जब एक किशोरी आरती कश्यप निवासी कांशीराम कॉलोनी सड़क पार कर रही थी तो लाड़पुर की ओर से बाइक से आ रहे एक युवक हिमांशु वार्ष्णेय ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। उससे बाद यह युवक खुद भी गिरकर घायल हो गया।
वहां से जा रहे बसपा नेता सौबी कुरैशी व अन्य लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। इधर, सिकंदराराऊ रोड पर सोखना के निकट एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार अवनीश पाराशर (52 वर्ष) निवासी रतनगढ़ी, केशव देव (50 वर्ष) व अशोक कुमार (61 वर्ष) निवासी रूपवास भरतपुर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद