फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five fertilizer vendors license canceled in black marketing of urea

हाथरस : यूरिया की कालाबाजारी में पांच खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त

Mon, 31 May 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five fertilizer vendors license canceled in black marketing of urea
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में यूरिया की कालाबाजारी करने के मामले में पांच खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इन खाद विक्रेताओं ने आधार कार्ड व खेत बही पर शासन से निर्धारित मानक से ज्यादा यूरिया की बिक्री की थी। सत्यापन में हकीकत सामने आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने इनके लाइसेंसों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। हालांकि इन विक्रेताओं ने कृषि निदेशक के यहां अपील की थी, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिल सकी।
शासन स्तर से जिले में यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए टॉप 20 में बिक्री करने वाले खाद विक्रेताओं का सत्यापन कराया जाता है। इस क्रम में यहां जिले में जिला कृषि अधिकारी के निर्देशन में सत्यापन की कार्रवाई की गई। टीमों ने सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई। इस रिपोर्ट में संज्ञान में आया कि जिले के पांच खाद विक्रेताओं ने खेत बही व आधार कार्ड पर निर्धारित मानक से अधिक यूरिया के कट्टों की बिक्री की है। इस आधार पर इन विक्रेेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

इन विक्रेताओं द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से विभागीय अधिकारी संतुष्ट नहीं हो सके। इस आधार जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने सभी पांचों विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इन विक्रेताओं ने कृषि निदेशक के यहां अपील की, लेकिन वहां से भी इन विक्रेताओं की अपील खारिज कर दी गई। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि अपील खारिज होने की स्थिति में इन विक्रेेताओं के लाइसेंस पूर्णत : निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्रवाल फर्टिलाइजर्स सासनी, शुभम ट्रेडर्स मानिकपुर, माहेश्वरी फर्टिलाइजर भटीकरा, राधे ट्रेडर्स रतिभानपुर और राधारानी खाद भंडार कचौरा के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया गया है। इन सभी विक्रेताओं को ई पॉस मशीन जमा किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी थोक विक्रेताओं को इन विक्रेताओं को खाद की आपूर्ति न दिए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed