फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five dead, 41 killed, including son of businessman leader

हाथरस : व्यापारी नेता के बेटे सहित पांच की मौत, 41 लोग संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five dead, 41 killed, including son of businessman leader
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। जिले के पांच और लोगों की मौत कोरोना से हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह संख्या नहीं है। इन सभी ने उपचार के दौरान बाहर दम तोड़ा है। 41 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में किसी भी मृतक का जिक्र नहीं है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 425 हो गई है।
कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। शहर के एक व्यापारी नेता के 51 वर्षीय बेटे की जयपुर में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे और कई दिनों से वहीं दाखिल थे। वहीं यह व्यापारी नेता भी जयपुर के एक अस्पताल में दाखिल हैं। इधर, शहर के ही एक 54 वर्षीय एक रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह भी कोरोना संक्रमित थे।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर निवासी एक मूंगा मोती व्यवसायी व उनकी पत्नी का भी अलीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक शिक्षक की भी कोरोना से मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को जिले में 41 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एकता नगर हाथरस निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, नगला गजुआ निवासी 34 वर्षीय युवक, परसारा निवासी 19 वर्षीय युवक व 45 वर्षीय महिला, डीएम ऑफिस में कार्यरत 47 वर्षीय महिला कर्मी, निकट चौबे वाले महादेव निवासी 34 वर्षीय युवक, जैन गली निवासी 40 वर्षीय युवक, कोमल कांपलेक्स के पास निवासी 30 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, विष्णुपुरी अलीगढ़ निवासी 35 वर्षीय युवक, इंदिरानगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती, हीरालाल क्वार्टर निवासी 42 वर्षीय युवक, मधुगढ़ी निवासी 75 वर्षीय महिला, लक्ष्मीनगर निवासी 47 वर्षीय युवक, चूना वाला डंडा निवासी 31 वर्षीय महिला, चूना वाला डंडा निवासी 56 वर्षीय महिला, बैंक रोड, गांधी चौक निवासी 50 वर्षीय महिला, दोबरावाल गली निवासी 42 वर्षीय युवक सहित 41 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील क्षेत्र में कराया छिड़काव
हाथरस। कस्बा मेंडू के मोहल्ला बाह्मणपुरी में चार लोगों के कोरोना संक्रमित आने और दो महिलाओं की मौत होने के बाद वहां नगर पंचायत प्रशासन ने सैनिटाइजर का छिड़काव कराया और साथ ही इस इलाके को अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित किया।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में केवल आठ मौत दर्ज
हाथरस। एक तरफ जहां कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं सबसे खेदजनक पहलू यह है कि इस जिले के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अब तक कोरोना से हुई मौतों की संख्या आठ ही दर्ज है। यह संख्या भी लंबे समय से ही है, जबकि हाल में ही जिले के कोविड अस्पताल में ही कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा जस का तस ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed