फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five block employees and one teenager and female, corona infected in Sahapau

हाथरस: सहपऊ में पांच ब्लॉक कर्मचारी एवं एक किशोरी तथा, महिला निकली कोरोना संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five block employees and one teenager and female, corona infected in Sahapau
हाथरस: कस्बे की कोरोना संक्रमित महिला को मुरसान के हॉस्पिटल ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में पांच ब्लॉक कर्मचारी, एक कर्मचारी की 14 वर्षीय बेटी व एक महिला सहित सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ सात लोगों के संक्रमित पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पांचों कर्मचारियों व किशोरी को हाथरस के एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक अन्य संक्रमित महिला को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल भेज दिया गया। इधर, एक साथ पांच कर्मचारियों के संक्रमित होने पर एसडीएम ने दो दिन के लिए ब्लॉक कार्यालय को बंद करने का निर्देश दिया है, वहीं, बीडीओ ने अन्य सभी कर्मचारियों को दो दिनों के अंदर कोरोना जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा है।
दरअसल, ब्लॉक में एक ग्राम विकास अधिकारी की तबियत खराब होने पर सादाबाद सीएचसी पर उनकी कोरोना जांच हुई। उसके साथ दो ग्राम पंचायत अधिकारी एवं दो ग्राम विकास अधिकारी भी कोरोना जांच के लिए सीएचसी पर गए थे। एंटीजन टेस्ट में वीडीओ की रिपोर्ट तो निगेटिव आई लेकिन, बाकी के चारों कर्मचारी संक्रमित पाए गए। जिसकी पुष्टि सादाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ दानवीन ने की। विकास खंड के चार कर्मचारियों के संक्रमित होने की सूचना मिलने पर बीडीओ प्रतिमा निमेष एवं एडीओ पंचायत अनिल सिंघल ने सभी कर्मचारियों को अपनी कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस क्रम में कस्बे के मोहल्ला शुक्लआना निवासी एक युवक जो एडीओ पंचायत कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था जब उसने जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने उसको अपने परिवार की भी जांच कराने को कहा। जांच में उसकी एक 14 वर्षीय बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई। हालांकि, उसकी पत्नी व बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ डॉ. ब्रजेश राठौर ने बताया कि पांच कर्मचारियों व किशोरी को हाथरस के एल टू अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, संक्रमित परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ सात लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन तक ब्लॉक कार्यालय बंद रहेगा। इस दौरान सभी कर्मचारी अपनी कोरोना जांच कराएं। ब्लॉक कार्यालय व कस्बे को सैनिटाइज किया जाए। बीडीओ प्रतिमा निमेष ने बताया कि ब्लॉक में तैनात सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अगले दो दिन में अपनी कोरोना जांच कराकर सूचित करें ।

मोहल्ला ओझियाना की महिला भी संक्रमित
इधर कस्बे के मोहल्ला ओझियाना की एक महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वह मंगलवार की देर शाम अपने मायके सासनी से पति के साथ कस्बे में आई थी। उसका पति कर्नाटक में काम करता है। जब वह पति एवं सास के साथ सहपऊ सीएचसी पर कोरोना जांच के लिए पहुंची तो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव व उसके पति व सास की रिपोर्ट निगेटिव आई। महिला को मुरसान के कोविड एल-1 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed