फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: First drunk alcohol, then crushed by car and killed a young man

हाथरस : पहले पिलाई शराब, फिर गाड़ी से कुचलकर युवक की कर दी हत्या

Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: First drunk alcohol, then crushed by car and killed a young man
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ठूलई के निकट एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसे मैक्स गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला अडू निवासी विवेक कुमार (24 वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार शनिवार को अपने ही गांव के प्रवीण के साथ मैक्स गाड़ी में सवार होकर आया था। आरोप है कि प्रवीण ने विवेक को पहले तो शराब पिलाई गई और फिर उसकी मैक्स गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर प्रवीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हत्या के आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed