फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Firing on student leader in extortion

हाथरस : रंगदारी में छात्र नेता पर की फायरिंग

Sat, 14 Aug 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Firing on student leader in extortion
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा महौ में रंगदारी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक छात्र नेता पर फायरिंग कर दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार की दोपहर को जंक्शन क्षेत्र के कस्बा महौ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर अचानक हमला कर दिया। यहां फायरिंग होने लगी, जिससे लोग सहम गए और खुद को सुरक्षित स्थान पर ले गए। यहां एक पक्ष के एक दर्जन से लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी इलाका पुलिस को हुई तो मौके काफी पुलिस बल पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस मामले में छात्र नेता हिमांशु ने 15 नामजदों सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि दो गुटों में हुई झड़प के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दो गोली चलाई हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजदों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed