फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Firing in domestic land dispute, soldier injured due to bullet

हाथरस : घरेलू जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने से सिपाही घायल

Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
सार

कस्बे के मोहल्ला बरीवाला में बुधवार को घरेलू जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हो गई।इसके चलते आए-दिन बच्चों के बीच कहासुनी होती रहती है।बुधवार को भी पुलिस विभाग में फिरोजाबाद में आरक्षी के रूप में तैनात चंद्रप्रकाश उर्फ चीनू और उसके छोटे भाई मोनू प्रकाश उर्फ मीनू के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन
Hathras: Firing in domestic land dispute, soldier injured due to bullet
हाथरस : सीएचसी में घायल सिपाही चंद्रप्रकाश उर्फ चीनू। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बरीवाला में बुधवार को घरेलू जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। मारपीट में सिपाही का भाई भी घायल हुआ है। गंभीर हालत में सिपाही को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला बरीवाला निवासी ओमप्रकाश उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके घर में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते आए-दिन बच्चों के बीच कहासुनी होती रहती है। बुधवार को भी पुलिस विभाग में फिरोजाबाद में आरक्षी के रूप में तैनात चंद्रप्रकाश उर्फ चीनू और उसके छोटे भाई मोनू प्रकाश उर्फ मीनू के बीच नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि चंद्रप्रकाश ने छोटे भाई के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया और वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने आए पिता के साथ भी चंद्रप्रकाश ने अभद्रता कर दी। इसके चलते मामला और गरमा गया।
विज्ञापन

इस बीच गोली चलने से चंद्रप्रकाश बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन मोनू प्रकाश और चंद्र प्रकाश को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। मोनू प्रकाश को सीएचसी में उपचार दिया गया, जबकि हालत गंभीर होने पर चंद्र प्रकाश को आगरा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ओमप्रकाश के घर में लोग बेहद परेशान हैं। कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम राकेश बाबू ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों घायलों का उपचार जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed