{"_id":"5e5c00c38ebc3ef3cc2647cf","slug":"hathras-fire-in-rug-factory-due-to-short-circuit-loss-of-millions-hathras-news-ali2280949173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शॉर्ट सर्किट से गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शॉर्ट सर्किट से गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
हाथरस: गांव नयावास स्थित गलीचा फैक्टरी में लगी आग को बुझाता युवक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नयावास स्थित गलीचा फैक्टरी में आधी रात को आग लग गई। अचानक से लगी आग देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हो गया।
सुधीर कुमार पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा निवासी नयावास गलीचा का काम करते हैं। शनिवार-रविवार की रात को यहां पर अचानक से शॉट सर्किट से उस कमरे में आग लग गई, जहां पर करीब तीन लाख रुपये की तैयार चादर रखी हुईं थी।
फैक्टरी में आग देखकर सुधीर कुमार और उनके परिजनों के होश उड़ गए। अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।