फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire in bike showroom due to short circuit, spare parts, oil burnt

हाथरस : शॉर्ट सर्किट से बाइक शोरूम में लगी आग, स्पेयर पार्ट्स, ऑयल जले

Sat, 05 Jun 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fire in bike showroom due to short circuit, spare parts, oil burnt
हाथरस : बाइक एजेंसी के शोरूम में लगी आग को पानी डालकर बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा बाईपास रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के शोरूम में शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से स्पेयर पार्ट्स और ऑयल सहित अन्य सामान भी जल गया। भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई। पानी आदि की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
आग से करीब आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आगरा बाईपास मार्ग पर मुनेश कौशिक की कौशिक ऑटो एजेंसी के नाम से बाइक एजेंसी है। शुक्रवार की सुबह जब कुछ लोगों ने एजेंसी के शोरूम से धुआं उठता देखा तो एजेंसी संचालक को सूचना दी गई। संचालक ने मौके पहुंचकर शोरूम को खोला तो उसके अंदर भयंकर आग लगी हुई थी। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। मौके पर दमकल भी पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एजेंसी संचालक मुनेश कौशिक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब पौने छह बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग से शोरूम में रखे स्पेयर पार्ट्स, ऑयल आदि सामान जल गया। भवन में भी दरारें पड़ गईं। उन्हें आग से करीब आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed