{"_id":"61366c4e8ebc3e69ac7bdd5f","slug":"hathras-fire-department-got-13-new-fire-personnel-hathras-news-ali2725077175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अग्निशमन विभाग को मिले 13 नए अग्निशमन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अग्निशमन विभाग को मिले 13 नए अग्निशमन कर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर प्रदेश अग्निशमन अधीनस्थ कर्मचारी सेवा नियमावली के तहत रिक्त पदों पर फायरमैन की तैनाती कर दी गई है। सोमवार को एसपी ने अपने सभागार में चयनित 13 अभ्यर्थियों को फायरमैन के नियुक्ति पत्र दिए। सभी का अस्थायी प्रशिक्षण फायर स्टेशन हाथरस पर होगा। सोमवार को एसपी ने प्रशिक्षण व ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सदाचार व जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने के बारे में अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों को बताया गया कि वो अब उत्तर प्रदेश पुलिस के अंग हैं। इसलिए अपने आचरण को हमेशा उत्कृष्ट रखें, क्योंकि आपके आचरण से ही पूरे प्रदेश की पुलिस की छवि बनती है या बिगड़ती है।
साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास और उपलब्धियों के विषय में अवगत कराया गया। उन्हें पूरी मेहनत व लगन से अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आचरण व व्यवहार से प्रदेश पुलिस की उज्ज्वल छवि बनाने के साथ सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
इन अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
विजय चंदेल निवासी गंगापुर हसायन, रोहित सागर निवासी गढ़ी बूंदु सिकंदराराऊ, गगन कुमार निवासी ताजपुर मुरसान, आनंद कुमार निवासी खेड़ा बरामई, सतीश चौधरी निवासी गढउमराव सादाबाद, दीपक कुमार निवासी रामपुर हाथरस जंक्शन, आकाश निवासी महमूदपुर ब्राह्रान चंदपा, अरविंद शुक्ला निवासी विष्णुपुरी थाना हाथरस गेट को नियुक्ति पत्र दिया गया।
वहीं सूर्यकांत चौधरी निवासी बिसावर, अजय कुमार निवासी बिजाहरी सासनी, मोनू कुमार निवासी नगला अलगर्जी, मनोज कुमार निवासी लाढपुर, पुष्पेंद्र निवासी नगला कली सहपऊ को नियुक्ति पत्र दिए गए।