फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire broke out in transformer with explosion

हाथरस : धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग

Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fire broke out in transformer with explosion
धू-धूकर जलता ट्रांसफॉर्मर। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ लाइन लॉस, ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार रात कस्बा के मुरसान रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे टीकम नगर में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में हुए धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। काफी देर तक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा।

ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने से रात भर लोगों को परेशान रहना पड़ा। सुबह पानी की किल्लत का भी सामना लोगों ने किया। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदल कर आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। बिजली विभाग कर्मचारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लगी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed