फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire breaks out in judicial officer's house

हाथरस : न्यायिक अधिकारी के घर में लगी आग

Wed, 26 Oct 2022 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fire breaks out in judicial officer's house
हाथरस : न्यायिक अधिकारी के घर में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व फायर ब्रिगेड के अधिकारी। सं? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके में मथुरा रोड पर वसुंधरा कॉलोनी स्थित एक न्यायिक अधिकारी के निवास पर आग लग गई। पुलिस और फायर बिग्रेड की दमकल भी पहुंच गईं। इस दौरान आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
शहर के मुरसान गेट मथुरा रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी में एक न्यायिक अधिकारी शिवकुमारी का आवास है। वह पहले हाथरस जिले में सीजेएम के पद पर तैनात थीं। पिछले दिनों उनका गैरजनपद में तबादला हो गया। इस समय उनकी तैनाती कौशांबी में बताई जा रही है। अवकाश के दिनों में वह यहां आई हुई थीं। बुधवार की देर शाम को उनके आवास पर के स्टोर में एकाएक आग लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया। इस पर सभी ने राहत की सांस ली। अग्निशमन अधिकारी एके सिंह का कहना है कि न्यायिक अधिकारी के आवास के स्टोर रूम में आग लगी थी। संभवत: आग किसी दीपक से लगी होगी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी प्रकार का नुकसान या जनहानि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed