{"_id":"62474653922a27479b76f003","slug":"hathras-fire-breaks-out-in-food-products-factory-loss-of-lakhs-hathras-news-ali288325139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खाद्य उत्पादों की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खाद्य उत्पादों की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
हाथरस : खाद्य उत्पादों की फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड रुहेरी के निकट एक खाद्य उत्पाद की फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह कारणों के चलते भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दो बाइकें भी आग में जल गईं। अग्निकांड से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की बसंत बाग कॉलोनी निवासी मुकेश आंधीवाल की रुहेरी के निकट जीआरटीएस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्टरी है। इसमें चिप्स व अन्य फूड प्रोडक्ट्स बनते हैं। शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से इसमें आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद दो बाइक बुरी तरह से जल र्गइं। वहां अफरा-तफरी मच गई। यहां दमकल की कई गाड़ियां भी पहुंच गईं। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
आग को देख लोग काफी घबरा गए। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यहां अग्निशमन विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, सासनी तहसीलदार निधि भारद्वाज के अलावा थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। आग लगने के कारण की जांच पुलिस व अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। संवाद