{"_id":"5fc2973f8ebc3e9bc03f66cd","slug":"hathras-fir-orders-on-absentee-presiding-officer-and-sweeper-hathras-news-ali249850433","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गैरहाजिर पीठासीन अधिकारी व सफाई कर्मी पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गैरहाजिर पीठासीन अधिकारी व सफाई कर्मी पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
हाथरस: बागला इंटर कॉलेज के सभागार में एमएलसी चुनाव के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले मतदान के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण बागला इंटर कॉलेज में दिया गया। डीएम ने प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे पीठासीन अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह, सफाई कर्मी बृजेश कुमार के खिलाफ सीडीओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि 14 पीठासीन अधिकारियों ने अभी तक एग्जाम पूरा नहीं किया। तत्काल एग्जाम पूरा कराने की कार्रवाई की जाए, अन्यथा सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान के लिए तैनात किए गए पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी तथा तृतीय मतदान अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से प्रवक्ता मनोज शर्मा द्वारा मतदान से पूर्व, मतदान के समय एवं मतदान समाप्त होने के पश्चात पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी और तृतीय मतदान अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि मतदान का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। मतदान का समय किसी भी दशा में बढ़ाया नहीं जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उसी व्यक्ति को एजेंट बनाएं, जिसके पास प्रत्याशी द्वारा लिखित रूप से निर्देशित किया गया हो। पीठासीन अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्र की 200 मीटर परिधि में किसी भी प्रत्याशी की प्रचार सामग्री नहीं लगी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता मत पत्र पर केवल अंकों का ही प्रयोग करें, न कि शब्दों का। मतदाता को मतदान के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल कॉपी साथ में लानी होगी।
विज्ञापन
एडीएम जेपी सिंह ने कहा कि आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक का मतदान जिले के नौ केंद्र और 31 बूथ स्टेशनों पर होगा। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद रंग का और शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग के मतपत्रों का प्रयोग होगा। स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदाता के बायें हाथ की मध्यमा उंगली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जाएगा। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।